बांदा। डीएम ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित आठ अफसरों का एक दिन का वेतन रोक दिया। इनमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन, सहायक आयुक्त श्रम, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), उपयुक्त उद्योग, दुग्ध विकास अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी तथा उप जिला क्रीड़ाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर ई-ऑफिस के माध्यम से सभी पत्रावलियों का संचालन अनिवार्य रूप से करें, ताकि शासन की मंशानुसार कार्य प्रणाली को डिजिटल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाया जा सके। बैठक में सीडीओ अजय कुमार पांडेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।