फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अपनी स्वर लहरियों से साकेत ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

Mon, 22 Sep 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
साकेत कुमार रैकवार, ध्रुपद गायक। स्रोत - परिजन - फोटो : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बा निवासी युवा ध्रुपद गायक साकेत कुमार रैकवार ने अपनी स्वर लहरियों से एक बार फिर से क्षेत्र का नाम रोशन किया। बीते शनिवार उनका ध्रुपद गायन आकाशवाणी प्रसार भारती द्वारा ग्वालियर आकाशवाणी, 101.8 एफएम, विविध भारती सहित राष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारित हुआ। इसके साथ ही श्रोताओं ने इसे न्यूज ऑन एयर एप पर भी सुना। साकेत ने राग अहीर भैरव में आलाप, जोड़, झाला तथा धमार ताल में चलो सखी बृज राज बंदिश प्रस्तुत की। इसके बाद जलद सूलताल में दुर्गे भवानी माता काली बंदिश गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उनके साथ पखावज पर जगत नारायण शर्मा ने संगत दी। बता दें कि हाल ही में साकेत को आकाशवाणी महानिदेशालय नई दिल्ली से ध्रुपद-धमार गायन में बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। वर्तमान में वह ग्वालियर ध्रुपद केंद्र में गुरु पं. अभिजीत सुखदाणे से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साकेत ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी प्रतियोगिता एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं उन्होंने तानसेन समारोह, बैजू बावरा समारोह और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी प्रस्तुतियों से ख्याति अर्जित की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें