ड्राइंग व पेटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते रेल कर्मचारियों के बच्चे। स्रोत- आयोजक।
बांदा। महिला कल्याण संगठन रेलवे के तत्वाधान में रेलवे इंस्टीट्यूट में बच्चों की ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग और पेटिंग प्रतियोगिता हुई। मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में रेल कर्मचारियों के बच्चों ने चित्रकारी की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों के तीन ग्रुप बनाए गए थे। छह से नौ वर्ष की आयु के बच्चों का विषय मेरा पसंदीदा जानवर, दूसरा ग्रुप नौ से 12 वर्ष की आयु के बच्चों का था। जिनका विषय था मेरा सुपर हीरो। तीसरा ग्रुप 12 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों का था। पसंद का त्योहार विषय पर प्रतिभा का उकेरा। प्रतियोगिता में 70 बच्चों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार गुप्ता की देख रेख में हुआ। प्रतिभागियों को कर गिफ्ट देकर उत्साह बढ़ाया गया। हालाकि बाद में संगठन की ओर से क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर तौहीद अहमद, अमित सोनी, स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार शिवहरे आदि मौजूद रहे।
ड्राइंग व पेटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते रेल कर्मचारियों के बच्चे। स्रोत- आयोजक।