फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गायन में साकेत, ख्याल में अनिकेत अव्वल

विज्ञापन
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सभी ब्लाकों से युवा कलाकारों ने प्रस्तुति देकर अतिथियों का दिल जीता। शास्त्री गायन में साकेत तो ख्याल में अनिकेत ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पर्व पर आयोजित हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2024-25 में शास्त्री गायन, पखवाज, वादन, तबला वादन, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, रासलीला, नौटंकी सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभाओं ने अपना प्रदर्शन किया। निर्णायक डॉ.सुप्रभात मिश्रा व निशा वर्मा रहीं। शास्त्री गायन में साकेत कुमार द्रुपद प्रथम स्थान तथा ख्याल गायन में अनिकेत शुक्ला एवं खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सुभान शिवहरे एवं रिया सिंह ने तबला वादन में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पखवाज वादन में प्रथम स्थान प्रियंका मनी एवं द्वितीय प्रियांशु राज तथा हंसराज ने प्राप्त किया। कथक नृत्य में आराध्या सिंह मौर्य ने प्रथम तथा अंकित गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में प्रियंका सिंह के दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

काजलिया सामूहिक नृत्य में शाहिल जयसिंह पटेल के दल ने प्रथम स्थान पाया। उपशास्त्रीय ठुमरी गायन में आदर्श शुक्ला तथा लोक गायन में गेंदालाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति एवं निर्गुण भक्ति में दयाराम रैकवार व हरि नारायण मिश्र अव्वल रहे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। डॉ.धनंजय सिंह, प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, देशराज सिंह, किरण सेठी, श्रद्धा निगम, राम केदार द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें