फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में भी कोहरे के साथ धुंध ने दी दस्तक

Tue, 08 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
विज्ञापन
बांदा रेलवे स्टेशन में छाईं धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
देश और प्रदेश की राजधानियों में छाई धुंध का असर बुंदेलखंड तक आ पहुंचा है। पिछले दो दिनों से कोहरा और धुंध ने दस्तक दी है। मंगलवार को यह कुछ ज्यादा ही गहरा गई। पूरा दिन धुंध और बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक इसे पछुवा हवाओं का नतीजा बता रहे हैं। अभी इसके एक-दो दिन और रहने की संभावना जताई गई है।

इन दिनों अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास मंडरा रहा है। यह सामान्य से तीन व चार डिग्री ज्यादा है। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम जानकार डॉ.एसएस खां के मुताबिक पछुवा हवाओं से मौसम में तब्दीली आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली व लखनऊ में फैली धुंध यहां पहुंचने की बात से इनकार नहीं किया। बताया कि वायु मंडल में मौजूद नमी का स्तर 90 फीसदी के आसपास है। इससे धुंध के साथ कोहरा हो रहा है। साथ ही दीपावली पर अंधाधुंध जलाई गई आतिशबाजी से धुंध की परत थोड़ी गहर गई है। मंगलवार को यहां 50 से 60 मीटर तक विजिबिलटी मापी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें