बांदा। शिव सांईधाम मंदिर, कैलाशपुरी में भंडारा
आयोजित हुआ। गुरुवार को सुबह सांई सेवकों ने विधिवत पूजन किया और प्रसाद
चढ़ाया। इसके बाद शुरू हुआ भंडारा दोपहर बाद तक चला।
सैकड़ों
गरीबों ने लंगर छका। इन्हें खाना परोसने वाले श्रद्धालुओं की होड़ रही।
सांई बाबा के भंडारे का प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ रही। राहगीरों को
भी प्रसाद वितरित हुआ।
पुजारी बबलू महाराज ने बताया कि हर गुरुवार
को सांई सेवकों द्वारा भंडारा किया जाता। सांई भक्त प्रवीण कुमार निगम
(सोनू), सुनील कुमार गुप्ता, नीरज कुमार, पवन अवस्थी, दीपू, धर्मेंद्र ओमर,
विजय सोनी, रमेश खन्ना आदि ने व्यवस्था संभाली।