फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं की पालकी धूमधाम से निकली

Sun, 24 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। साईंबाबा की पालकी धूमधाम से निकाली गई। गाजे-बाजे के बीच महिला-पुरुष भक्त थिरकते रहे। शोभा यात्रा में शामिल सजे-धजे घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


कैलाशपुरी स्थित शिव साईंधाम मंदिर से रविवार को शुरू हुई शोभा यात्रा बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी, कोतवाली रोड, छोटी बाजार, झंडा चौराहा से गुजरी।

वापस मंदिर में समापन हुआ। भक्तों ने कई स्थानों पर आरती की। उधर, कन्या भोज से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला। मंदिर को फूलों से सजाया गया था।

साईं सेवक बबलू महाराज, डा.लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी, नीरज गुप्ता, पवन अवस्थी, प्रवीण निगम, सुनील गुप्ता, रामजी खन्ना, दीपू इत्यादि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें