बांदा। सत्य साईं बाबा का 90वां जन्मोत्सव अनुयायियों
ने श्रद्धा के साथ मनाया। बाबा के 1008 पुनीत मंत्रों का उच्चारण और हवन
के साथ भंडारा किया।
रविवार को डिग्गी चौराहा स्थित सत्य साईं सेवा
समिति जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चड्ढा के आवास पर आयोजित जन्मोत्सव में समिति
संयोजक कौशल किशोर प्रजापति ने सांई बाबा के पुनीत मंत्रों का उच्चारण
किया।
नारायण सेवा और भंडारा हुआ। देर शाम सभागार में भजन और संगीत
कार्यक्रम हुए। भगत अमरनाथ, रचना प्रजापति, वैभव ने भजन प्रस्तुत किए।
सुदर्शन बाहरी, सीताराम साहू विष्णु गोयल, बाबूलाल गुप्ता, हिमांशु दत्त और
आदि ने सांई बाबा के आदर्शाें पर चलने पर जोर दिया।
अध्यक्ष
रमेशचंद्र चड्ढा ने मानव धर्म की आवश्यकता पर जोर देते सांई बाबा का संदेश
दोहराया कि सारे संसार को एक परिवार समझो। सभी से प्रेम करो। उन्होंने इस
अवसर पर आगंतुकों का आभार जताया।