बांदा। संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी में रनिंग परिवार संरक्षा संगोष्ठी हुई। इसमें लोको पायलटों को सुरक्षित व संरक्षित गाड़ी संचालन की जानकारी दी गई।
एडीआरएम आरडी मौर्य ने रनिंग परिवार के सहयोग से होने वाले ऐसे कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि सुरक्षित व संरक्षित संचालन हम सब की प्राथमिकता है। कहा कि ट्रेन संचालन के समय पूरी सावधानी बरती जाए। कोई भी ऐसा काम न किया जाए जिससे परिचालन को नुकसान होने की संभावना हों। ट्रेन संचालन के समय नशे का कतई प्रयोग न किया जाए।
वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि लोको पायलटों का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण होते रहना चाहिए। यदि वह अस्वस्थ्य है तो इसका असर रेल सेवा पर पड़ सकता है। पायलट ट्रेन संचालन की स्थिति में नहीं है तो वह विश्राम ले सकता है। अनुशासन के सवाल पर कहा कि लोको पायलट अनुशासित एवं स्वथ्य रहकर ही रेलवे को समाज में सम्मानित स्थान दिला सकता है।
बाद में रनिंग परिवार के सदस्यों की क्विज प्रतियोगिता हुई। बेहतर जवाब देने वाले तीन विजेता सदस्यों को एडीआरएम व वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। लॉबी इंचार्ज केके द्विवेदी, स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे, करूणा शंकर सहित रेल कर्मचारियों के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
स्टेशन की सफाई की
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को ट्रेनों सहित स्टेशन व शौचालयों की साफ-सफाई की गई। यात्रियों को स्टेशन व ट्रेन में गंदगी न फैलाने के प्रति जागरूक किया।