फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर विदा हुए साधु संत

Mon, 17 Dec 2018 11:45 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
भंडारे में अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिमौनीधाम में मेले व भंडारे के अंतिम दिन भक्तों का रेला उमड़ा। सभी ने जमीन में बैठकर प्रसाद छका। स्वामी अवधूत महाराज ने साधू-संतों को सुबह प्रसाद ग्रहण कराने के बाद कंबल, अंग वस्त्र भेंटकर विदाई दी।  

विज्ञापन


सोमवार को तीन दिवसीय सिमौनीधाममेला खत्म हो गया। अंतिम दिन सुबह से ही भक्तों की भीड़ मेला स्थल पर जमा हो गई। भगवान शंकर व हनुमान की विशाल प्रतिमाओं के पूजन की होड़ रही। काउंटरों में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर पूड़ी, सब्जी, पेठा का प्रसाद छका। जयकारों की गूंज के साथ देर रात तक भंडारा चलता रहा। श्रमदानी व्यवस्थाओं में लगे रहे। मेले में आए श्रद्धालुओं ने स्वामी अवधूत महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

विधायक चंद्रपाल कुशवाहा समेत बच्चा सिंह, लाला कुचेंदू, मनोज सिंह, शिवनायक सिंह, श्रीपाल, राजाबाबू सिंह, मनोज तिवारी आदि अलग-अलग काउंटरों में व्यवस्था संभाले रहे। प्रधान हरिशरण, ज्ञान सिंह, बब्लू महाराज, लालाभइया, शिवगोपाल गुप्ता, पप्पू आदि देख-रेख में रहे। पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह, अशोक चोपड़ा, ब्रम्हप्रकाश सिसौरिया, राजेश द्विवेदी, आनंद द्विवेदी, द्वारिका महाराज, कमल यादव, राजाबाबू ने साधू-संतों व गरीबों को कंबल व वस्त्र वितरित किए। एसडीएम अरविंद तिवारी ने भी राजस्व कर्मियों के साथ गरीबों व असहायों को कंबल बांटे।  
विज्ञापन

 
रामलीला व नाटक मंचन में रही भीड़       
बांदा। सिमौनीधाम मेले के अंतिम दिन नाटक मंचन में दर्शकों की भीड़ लगी रही। रात मे धनुष यज्ञ की रामलीला हुई। कड़ाके की ठंड के बावजूूद दर्शक लक्ष्मण व परशुराम संवाद लीला देखने को डटे रहे। कलाकार अमरजीत सिंह, सत्यनारायण पाण्डेय, लालजी दीक्षित, बिट्टोरानी, विनोद कुमार ने मंचन किया। ब्यूरो 

कलाकारों ने दिखाए करतब  
बांदा। सिमौनीधाम मेले में कलाकारों ने करतब दिखाए। झूला झूलने के लिए बच्चों में होड़ लगी रही। खादी व हैंडलूम की दुकानों में लोगों ने खूब खरीददारी की। कृषि विभाग के स्टॉल में किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रो की जानकारी दी गई। मनरेगा के स्टॉल में योजना के बारे में बताया गया।   
 
शिविर में मुफ्त दवाएं बांटी 
बांदा। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.अनवर ने मेले में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को मुफ्त दवाएं दीं। ठंड से बचाव की नसीहत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें