अतर्रा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा भांजा घायल हो गए। चित्रकूट के बेड़ी पुलिया निवासी मैयादीन अपने भांजे लाला के साथ सोमवार की शाम बाइक में तेरा पतौरा गांव से घर जाते समय खुरहंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उधर, थाना क्षेत्र के बसरेही गांव निवासी रामखेलावन को सोमवार की शाम मजदूरी करके घर जाते समय बिसंडा रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को राहगीरों ने सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)