फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले मंगल श्रद्धालुओं से गुलजार हुए हनुमान मंदिर

विज्ञापन
बांदा के महावीरन मंदिर में पूजा के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
सावन के पहले मंगल श्रद्धालुओं से गुलजार हुए हनुमान मंदिर
विज्ञापन

बांदा। सावन के पहले मंगलवार को हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता रहा। श्रद्धा का बड़ा केंद्र राष्ट्रीय राजमार्ग अतर्रा रोड पर स्थित जमुनादास महावीरन मंदिर रहा। संकट मोचन (बांदा) तथा गुढ़ा (नरैनी) के हनुमान मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजन किया।
सावन के पहले मंगलवार को हनुमान मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई। महावीरन मंदिर में व्यवस्थापकों ने सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर एक समय में पांच श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति दी। मंदिर के बाहर पूजा सामग्री और खिलौने आदि की दुकानें सजी रहीं। हाईवे पर दर्शनार्थियों की भीड़भाड़ से यातायात व्यवस्था कई बार बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कचहरी रोड स्थित संकट मोचन मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां भी व्यवस्थापकों ने सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था कर रखी थी। उधर, नरैनी स्थित गुढ़ाकलां हनुमान मंदिर में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें