फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के व्यापारी की कार से 8.20 लाख रुपये मिले

Fri, 06 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कार की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
स्क्वायड टीम ने चेकिंग के दौरान कानपुर के पालीथिन व्यवसायी की कार से रुपयों से ठसाठस छह बड़े गत्ते पकड़े। पुलिस ने कब्जे में लेकर आठ लाख बीस हजार रुपये भरे गत्ते कोषाधिकारी के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन


आचार संहिता के मद्देनजर शुक्रवार को शाम तिंदवारी रोड फोरलेन बाईपास में जोनल मजिस्ट्रेट आलोक कुमार, उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डा.राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चल रहा था। कानपुर के सिविल लाइंस निवासी व पालीथिन व्यवसायी हिमांशु द्विवेदी की कार की तलाशी में 6 गत्ते रुपयों से भरे बरामद हुए।

मौके पर व्यापारी रुपयों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। पुलिस ने सभी कब्जे में ले लिया। व्यापारी ने बताया कि कुल 8 लाख 20 हजार रुपये हैं। 10, 50 और 100 के नोटों के बंडल हैं। नोटबंदी के बाद से व्यापारियों से वसूली नहीं हो सकी थी। यह पूरा रुपया व्यापारियों से वसूल कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


उधर, पुलिस उपाधीक्षक डा.राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए रुपये भरे गत्ते कोषाधिकारी के सुपुर्द कर दिए गए हैं। जिला स्तरीय टीम के समक्ष व्यापारी को रुपये संबंधित कागजात पेश करना होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें