फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 42 हजार नलकूप किसानों का 52 करोड़ बिजली बिल माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निजी नलकूप किसानों का बिजली विभाग का करीब 100 करोड़ बकाया है। प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के दर्द को समझा और वायदे के अनुरूप उनका अप्रैल-2023 से नलकूप की बिजली फ्री कर दी। इससे मंडल के 42 हजार निजी नलकूप किसानों का करीब 52 करोड़ रुपये माफ हो जाएगा।
विज्ञापन


साल-दर-साल दैवी आपदाओं से कर्जदार हो गए किसान ट्यूबवेल का बिल भी जमा नहीं कर पा रहे। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के किसानों पर बिजली विभाग का करीब एक अरब 26 लाख बकाया है। वर्ष 2021 व 22 में बाढ़ खरीफ की और बेमौसम बारिश से रबी की फसल खराब हो गई थी। प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के दर्द को समझते हुए उनके निजी नलकूप के बिलों को एक अप्रैल 2023 से 50 फीसदी माफ कर दिया था, लेकिन 2023-24 में भी बारिश व ओलावृष्टि से खरीफ व रबी की फसलों के खराब हो जाने पर योगी सरकार ने पांच मार्च को मंत्रीमंडल की बैठक में एक अप्रैल 2023 से निजी नलकूप किसानों के 100 प्रतिशत बिलों को माफ कर दिया है।

विभागीय आंकड़ों की मानें तो चित्रकूटधाम मंडल के 42 हजार निजी नलकूप किसानों पर 100 करोड़ 26 लाख का बकाया है। इसमें वर्ष 2023 से अब तक का 52 करोड़ है। सरकार द्वारा 100 प्रतिशत बिजली बिल माफ किए जाने से निजी नलकूप किसानों को 52 करोड़ की बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी नलकूप किसानों पर बिजली का बकाया (लाख में)

जिला

किसान

इस वर्ष
कुल बकाया

बांदा

12613
1519.33
3214.98

चित्रकूट
10723
1194.74
2102.89

हमीरपुर
13845
3040.65
3197.45

महोबा

4870

530.88
1511.65

योग

42051
5285.60
10026.96
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें