बांंदा। मानक के अनुरूप स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण होने पर बीएसए प्रिंसी मौर्या ने विद्यालय प्रबंध समिति के प्रभारी/सचिव का अग्रिम आदेशों तक के लिए वेतन रोक दिया है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कमासिन के प्राथमिक विद्यालय कुरेहा में चहारदीवारी निर्माण में मानकों की अनदेखी की शिकायत पर टीम गठित कर जांच कराई। समिति में सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व खंड शिक्षाधिकारी रहे। समिति ने अपनी रिपोर्ट में विद्यालय की पीछे की दीवार निर्माण में मानकों को पूरा नहीं किया गया है। डीएम के निर्देश पर बीएसए विद्यालय प्रबंध समिति प्रभारी का वेतन रोक दिया।