फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मोबाइल गिरने के बाद खाते से उड़े 1.05 लाख रुपये, अज्ञात पर प्राथमिकी

Sun, 08 Feb 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थाना पैलानी क्षेत्र में मोबाइल गिरने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा पासवर्ड का दुरुपयोग कर बैंक खाते से रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमलोर गांव के कसीया डेरा निवासी राजू उर्फ भालू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका मोबाइल फोन 20 जनवरी को पैलानी डेरा के आसपास गिर गया था। काफी खोजबीन करने के बावजूद मोबाइल नहीं मिला। जो मोबाइल उसका गिरा था उसमें वह पत्नी के सेंट्रल बैंक इंडिया के खाता से फोन-पे भी चलाता था, साथ ही मोबाइल कवर के पीछे एटीएम भी था। पत्नी के खाते में करीब 1 लाख 5 हजार 706 रुपये जमा थे। 23 जनवरी को जब उसने उसी सिम को दोबारा निकलवाया, तब उसे मोबाइल खाते से लेन-देन की जानकारी मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल का पासवर्ड इस्तेमाल कर 20 जनवरी को पहले 5 हजार रुपये रोशन गोड के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद 21 जनवरी को 20,612 रुपये, 50 हजार रुपये और दो बार 10-10 हजार रुपये राहुल सोनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इसके अतिरिक्त एटीएम के माध्यम से भी खाते से रुपये निकाले गए।
पीड़ित ने पुलिस बताया कि वह गरीब मजदूर है और मेहनत से जमा की गई रकम इस तरह निकल जाने से वह बेहद परेशान है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पैलानी पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना निरीक्षक राजेश कुमार को सौंपी गई है। निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि बैंक खातों, मोबाइल नंबर और ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें