फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बंद घर से 10 लाख की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 07 महेदू गांव में चोरी हुए सामान की जानकारी देती महिला। संवाद
विज्ञापन

पैलानी। चिल्ला थानाक्षेत्र के महेदू गांव निवासी रमेश साहू ने घर में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि गांव में आमने-सामने उनके दो मकान है। रविवार को वह खेत में पानी लगाने गए थे। वहीं परिवार के सदस्य एक ही घर में सो रहे थे। रात के समय अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और कमरों में रखे बक्से खोलकर जेवरात ले गए। पीड़ित ने करीब दस लाख की चोरी का अंदेशा जताया। वहीं इस संबंध में थानाप्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें