फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दूसरे का प्लाट दिखाकर बैनामा कराने में पांच फंसे

Thu, 23 Nov 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दूसरे का प्लाट दिखाकर बैनामा कराने के आरोप में कोतवाली नगर में दो भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गूलरनाका निवासी हिमांशु गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने बिचौलियों के माध्यम से दो भाइयों से बांदा-अतर्रा रोड पर एक प्लाट खरीदा था। प्लाट के बैनामे में उसने चार लाख 99 हजार रुपये नगद, 20 हजार रुपये फोन पे के जरिए दिए थे। जबकि रजिस्ट्री खर्चा तथा स्टांप खरीद को एक लाख 17 हजार 550 रुपये दिए थे।
जब वह प्लाट में कब्जा करने पहुंचा तो प्लाट किसी दूसरे का निकला। उसने अपने बैनामा व रजिस्ट्री व स्टांप खर्चा वापस मांगा तो उन्होंने नहीं दिया। न ही जमीन में कब्जा दिलाया। कोतवाली में हिमांशु की तहरीर पर प्लाट मालिक चंदन सिंह व माखन सिंह व बिचौलिए रईस, मोहम्मद अली व अच्छन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि एसपी के आदेश पर दो भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें