कचहरी रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार को दिनदहाड़े युवा लुटेरे ने वृद्ध की नाक में जबरन नशीला पदार्थ डालकर 16,000 रुपये लूट लिए।
बेहोश अवस्था में देर तक पड़े रहे वृद्ध को काफी देर बाद जीआरपी जवान उठाकर थाने लाए।
रामदयाल निवासी (काशी पुरवा, दुरेड़ी) ने पुलिस को बताया कि गांव में वह परचून की दुकान किए है। दुकान का सामान खरीदने आया था।
रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से आए युवक ने उससे तंबाकू मांगी। वह तंबाकू दे ही रहा था तभी युवक ने झपट्टा मारकर उसकी नाक में कोई नशीला पदार्थ डाल दिया। वह दर्द से तिलमिला गया और बेहोशी छाने लगी। तभी युवक ने कुर्ते के अंदर बनियान की जेब से 16 हजार रुपये निकाल लिए और भाग गया।
जीआरपी थानाध्यक्ष आरके गुप्ता ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि कचहरी रेलवे क्रासिंग के पास अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है।