फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में घुसकर सहायक सांख्यकीय अधिकारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सहायक सांख्यकीय अधिकारी के घर में घुसकर पांच लोगों ने अधिकारी को बंधक बनाकर मारपीट की। उनकी जेब में पड़े 10 हजार रुपये निकालकर भाग निकले। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है।
विज्ञापन

शहर के कालूकुआं बबेरू रोड पर सहायक सांख्यकीय अधिकारी देवीदीन गुप्ता रहते हैं। शुक्रवार की रात वह अपने घर में थे। तभी असलहों और डंडों से लैस पांच लोग उनके घर में घुसे और दबोच लिया। बंधक बनाकर मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी जेब में पड़े 10 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। हमलावर बिना नंबर प्लेट की बाइक भी छोड़ गए हैं। घायल अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कालूकुआं पुलिस चौकी में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला लेन-देन का है। अधिकारी अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। परशुराम तालाब निवासी एक व्यक्ति से उसने 10 हजार रुपये की मिट्टी डलवाई थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें