फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज: रास्ते में बस रोकने की मनमानी पर लगेगा ब्रेक

Fri, 22 Sep 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नास्ते, भोजन या अन्य वजह से बसों के रुकने से अक्सर यात्रियों को परेशानी होती है। कई बार अनावश्यक रूप से ज्यादा देर बसें रोक दी जाती हैं। ऐसी मनमानी पर ब्रेक लगाने के लिए परिवहन विभाग सख्ती के साथ नियम लागू करने जा रहा है। परिचालक को बस रोके जाने की जानकारी मैसेज के जरिए डिपो को देनी होगी। उनके मैसेज से पहले किसी यात्री की शिकायत आती है तो इस पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, महोबा, राठ और हमीरपुर डिपो में 392 बसे हैं। दिल्ली, लखनऊ बनारस, गोरखपुर आदि शहरों के लिए 94 बसें रात में चलती हैं। यात्रियों की अक्सर शिकायतें रहती हैं कि चालक और परिचालक मनमानी करते हुए बसों को कहीं भी रोक देते हैं। लंबी दूरी की बसों में कई बार लोकल की सवारियां भी ज्यादा ले ली जाती हैं, जिससे बस की गति पर कई बार ब्रेक लगता है। इससे यात्रियों को अपनी मंजिल पहुंचने में वक्त बढ़ जाता है।
डिपो के हेल्पलाइन नंबर, एआरएम और आरएम को यात्री कॉल कर शिकायत दर्ज कराते हैं। ऐसी समस्याओं को कम करने के लिए परिवहन विभाग सख्ती के साथ नियम लागू करने जा रहा है। एआरएम ने बताया कि भोजन व नास्ता करने के लिए बसें रुकती हैं, लेकिन अनावश्यक रुकने की शिकायतें आती हैं। ऐसे में चालक और परिचालक को बस रोके जाने की सूचना डिपो को देने के निर्देशित किया जाएगा। इससे जो मनमानी करते हैं, उस पर अंकुश लग सकेगा और यात्रियों की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें