फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जांचों में खरी उतरने के बाद सड़क पर आएंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज की बसें रूट पर रवाना होने से पहले 31 जांचों से गुजरेंगी। जांचों में फिट पाए जाने के बाद ही इन्हें यात्रियों को लेकर जाने की अनुमति मिलेगी। चालक को ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनना अनिवार्य होगा। अगले माह से रोडवेज बसों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि 30 अगस्त तक सभी बसों की भौतिक व यांत्रिक (फिजिकल व मैकेनिकल) दशा दुरुस्त कर ली जाए। रूट पर भेजने से पहले हर बस की 31 बिंदुओं पर जांच पड़ताल कराई जाए।
सभी बसों में पेंट, शीशा, सीट व दरवाजों की मरम्मत, चालक व परिचालक बावर्दी और जूता, मास्क से लैस हों। बसों को सैनिटाइज कराया जाए। सफाई और धुलाई हो। रेंडम चेकिंग की जाए।
विज्ञापन

सेवा प्रबंधक नियमित रूप से रोजाना 10 से 15 और सहायक प्रबंधक 15 से 20 बसों को चेक करें। जर्जर व असंचालित बसों को चिह्न्ति कर 30 अगस्त तक सरेंडर कर दिया जाए। इससे कि अनावश्यक रूप से टैक्स अदा न करना पड़े। पहली सितंबर से वीडियोग्राफी से बसों की कंडीशन देखी जाएगी।
माह में 10 बार बसों का एसी चेक करें
प्रबंध निदेशक ने एसी जनरथ बसों का समय से मेंटेनेंस न होने पर नाराजगी जाहिर की है। कहा है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से लाखों रुपये के एसी फिल्टर चोक हो रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सेवा प्रबंधक माह में 10 बार एसी जनरथ बसों का एयर कंडीशन चेक कर रिपोर्ट भेजेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें