फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ममेरी बहन की शादी में शामिल होने पति के साथ बाइक से आ रही महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के सेतपुर गांव निवासी रजनी वर्मा (30) अपने पति विजयपाल वर्मा के साथ बाइक से मंगलवार की दोपहर मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ले में आ रही थी। यहां से अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने बरेठी गांव जाना था। मटौंध थाना क्षेत्र के केन पुल पर महोबा की ओर जा रही रोडवेज बस ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

महिला बाइक से सिर के बल सड़क पर जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति चुटहिल हो गया। पति विजय पाल ने बताया कि वह नि:संतान हैं। 11 साल पहले शादी हुई थी। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि बस की टक्कर से मौत हुई है। बस चालक की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें