फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, अभियान 30 तक

विज्ञापन
फोटो-13-बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते आयुक्त अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस, डीएम अमित आसेरी व अन्य
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को महाराणा प्रताप चौक पर सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। मंडलायुक्त अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस. और डीएम अमित आसेरी ने जागरूकता प्रचार वाहन और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने आमजन, एनसीसी, स्काउट-गाइड कैडेटों और छात्र-छात्राओं से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने पखवाड़े के दौरान गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
आरटीओ (प्रवर्तन) उदयवीर सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में एएसपी शिवराज, एआरटीओ प्रशासन सौरभ कुमार, डीआईओएस दिनेश कुमार, एआरटीओ श्यामलाल व सुबोध तिवारी, वीरेंद्र नाथ राजभर और जिला सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति के सदस्य सुनील सरसना सहित करीब 500 लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें