फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा के बेटों ने जेईई मेंस में लहराया परचम

विज्ञापन
road,exam,student,principal,collage - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जेईई मेंस परीक्षा में जनपद के कई मेधावियों ने अपनी योग्यता और मेधा का शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया। कई छात्रों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम 2021 में सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर के छात्र अभय अग्रवाल 97.74 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहे।
विज्ञापन

बलखंडी नाका निवासी अभय के पिता सुदेश अग्रवाल सीमेंट व्यवसायी हैँ। सेंट मेरीज के ही इंटर छात्र अभय साहू ने 95.86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पिता का स्वर्गवास हो चुका है। मां साधना साहू बाल एवं पुष्टाहार विभाग में सुपरवाइजर हैं। कालूकुआं निवासी हर्ष कुमार को 93.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। पिता कृष्ण कुमार अध्यापक हैं। सेंट मेरीज के छात्र सिद्धार्थ जैन ने 92.9 प्रतिशत अंकों के साथ जेईई मेंस परीक्षा में सफलता अर्जित की है। छावनी निवासी पिता संजय जैन कपड़ा व्यवसायी हैं। विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल के छात्र आयुष कुमार को इस परीक्षा में 90.07 प्रतिशत अंक मिले हैं।
नवाब टैंक रोड निवासी पिता राजेश कुमार वर्मा जीआईसी में अध्यापक हैं। इन सभी मेधावी छात्रों को कोचिंग गुरु राहुल चौहान ने टिप्स दिए थे। मेधावियों ने माता-पिता के साथ उन्हें श्रेय दिया। शिक्षक चौहान का कहना है कि कम अंक आने पर विद्यार्थी निराश न हों। बल्कि इसी माह के दूसरे पखवारे में होने वाली जेईई मेंस की दूसरी परीक्षा के लिए फिर तैयारी करें।
विज्ञापन

-----------------
पूर्व जिलाध्यक्ष का अनशन आज से
बांदा। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रहे अशोक त्रिपाठी जीतू बुधवार (10 मार्च) को यहां मुख्यालय में स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में आमरण अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि क्योटरा रेलवे क्रासिंग के अंडर ब्रिज की सड़क पूरी तरह ध्वस्त और खतरनाक है। डीएम को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है। रेलवे डीआरएम इस सड़क से अपना पल्ला झाड़कर पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के पाले में गेंद डाल रहे हैं। जर्जर सड़क में रोज राहगीर जख्मी हो रहे हैं। इसी मुद्दे पर वह दोपहर 12 बजे से आमरण अनशन शुरू करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें