बांदा। कमासिन क्षेत्र में खेरा चौराहे से मर्का मार्ग तक ओवरलोड ट्रकों और ट्रैक्टरों के आवागमन से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
चरका खदान संचालक की ओर से सड़क पर मिट्टी डलवाने और सुबह-शाम पानी का छिड़काव कराने से रास्ते पर कीचड़ जमा हो गया है। इससे राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं। यह समस्या मंगलवार को लोगों ने विधायक बबेरू से की थी।
विधायक विशंभर सिंह यादव शिकायत सुनने के लिए पहुंचे थे। उनके सामने गांव खेरा, मुड़वारा, चरका, औदहा, गोंडा, मटेहना, अरवारी और बीरा के ग्रामीणों ने समस्या रखी।
ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने और ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। विधायक ने संबंधित उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। (संवाद)