बबेरू-कमासिन मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
ध्वस्त पड़ी सड़क से उड़ रही धूल से तंग आ गए क्षेत्रीय बाशिंदों ने रविवार को बबेरू-कमासिन मार्ग पर जाम लगा दिया। देर तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। एसडीएम के आश्वासन के करीब एक घटे बाद जाम खुल सका।
ग्रामीणों का कहना था कि कमासिन रोड में पेट्रोल पंप के पास लोक निर्माण विभाग की सड़क का निर्माण आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। वाहनों के निकलने पर डस्ट उड़कर लोगों के घरों में घुसती है। लोग बीमार हो रहे हैं। अफसर सुनवाई नहीं कर रहे। चौकी इंचार्ज और नगर पंचायत पूर्व चेयरमैन सूर्यपाल सिंह यादव ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर जाम खत्म हो गया।