परिवहन विभाग के चल रहे 26वें सड़क सुरक्षा सप्ताह में मंगलावर को स्लोगन, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (अतर्रा रोड) में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में अनुराग सिंह प्रथम, शुभम खरे द्वितीय और रिषभ सेन को तृतीय स्थान मिला। निबंध में आशीष सिंह अव्वल रहे। यश श्रीवास्तव को दूसरा और अरुण कुमार सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
यातायात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सूर्य प्रकाश सिंह को प्रथम, शुभम खरे को द्वितीय और वैभव श्रीवास्तव को तृतीय मुकाम हासिल हुआ। इन सभा विजेताओं को परिवहन विभाग के यात्री/मालकर अधिकारी राम सिंह ने पुरस्कार दिए।
मेजबान कालेज प्रबंधक लवलेश सिंह और प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेई, एआरटीओ रामवृक्ष सोनकर ने भी बच्चों को शील्ड और पुरस्कार सौंपे।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश सिंह, रामराज सिंह, सतीश त्रिपाठी, संजय सिंह, मनोज दीक्षित, श्याम किशोर दीक्षित, राजेंद्र बाबू सिंह, गरीबचंद्र, शिव कुमार चौधरी, महेश नारायण और रामबाबू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामहृदय ने किया।