फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से घायल रिटायर्ड जल कर्मी की नर्सिंग होम में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नमाज अदा कर पैदल घर जाते समय नेशनल हाईवे पर गिट्टी भरे ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए सेवानिवृत्त जल निगम कर्मी की दूसरे दिन रविवार को मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल से रेफर किए जाने पर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उधर, मृतक के पुत्र ने गलत इंजेक्शन और अस्पताल कर्मियों पर परिजनों के साथ अभद्रता कर मरीज को बाहर निकाल देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के जरैली कोठी निवासी कल्लू खां (65) पुत्र फक्कड़ खां शुक्रवार को दोपहर अशोक लाट स्थित मस्जिद में नमाज अदा कर पैदल डीएम कालोनी स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। कचहरी चौराहा मोड़ पर तेज रफ्तार गिट्टी भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल कल्लू को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे चिल्ला रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। यहां इलाज के दौरान शनिवार को शाम मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
उधर, मृतक के पुत्र अमीरुल हैदर उर्फ आमिर खां ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में उसके पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे जिला अस्पताल के नजदीक महाराणा प्रताप चौक स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। वहां घायल अवस्था में उसने पिता को भर्ती करा दिया। अगले दिन शनिवार को शाम वहां के डाक्टर ने उससे इंजेक्शन मंगवाया। नर्स ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया उसके पिता की हालत बिगड़ गई। अस्पताल के लोग उसे कहीं और ले जाने को कहने लगे, लेकिन डिस्चार्ज पर्चे आदि नहीं दिए। धक्का देकर उन्हें भगा दिया और मरीज को बाहर कर दिया। इसी बीच उसके पिता की मृत्यु हो गई। उधर, इस बारे में शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें