फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रिटायर्ड फौजी ने बेटे पर लगाया 26 लाख रुपये चोरी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के अत्री नगर लाई मंडी निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान रामराजा ने बेटे पर 26 लाख रुपये की चोरी और मारपीट का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामराजा ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि वह मूल रूप से बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम तकुली गांव के निवासी हैं। फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कस्बे के बिसंडा रोड पर सीमेंट और ईंट ट्रेडर्स का व्यापार शुरू किया था। रामराजा का कहना है कि उनके बेटे अतुल ने व्यापार के पैसों में से 26 लाख रुपये की चोरी कर लिया।
विज्ञापन

जब उन्होंने अतुल से व्यापार का हिसाब मांगा तो वह अभद्रता करने लगा। उन्होंने बताया कि कई बार अतुल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। उन्हें घायल कर दिया।
इसके साथ ही उनके बेटे ने उनकी लाइसेंसी 315 बोर राइफल भी छिपा दी है। पीड़ित फौजी ने कहा कि इस मामले में उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसपी से न्याय की अपील की है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने उनके बेटे अतुल और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें