नई सब्जी मंडी का फीता काटकर उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद।
- फोटो : BANDA
बबेरू। मरका रोड स्थित नई सब्जी मंडी शनिवार से शुरू हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने फीता काटकर उद्घाटन की रस्म अदा की। फुटकर सब्जी विक्रेता अब मंडी में दुकान लगाकर सब्जी बेच सकेंगे।
फुटकर विक्रेताओं को दुकान लगाने के लिए समाजसेवी चुन्नी देवी ने अपनी जमीन दी है। पूर्व में फुटपाथ पर दुकानें लगाने पर प्रशासन और पुलिस उत्पीडन करती थी। अब मंडी शुरू होने से फुटकर दुकानदारों में खुशी है।
इस अवसर पर नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव, रामराज यादव, गजेंद्र द्विवेदी, राजा दीक्षित, रामलखन चौरसिया, हेमलता वर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने किया।