संत तुलसी पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर (केन पथ) में मंगलवार को गृहवार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए। रिजल्ट मिलने पर मेधावी स्टूडेंट्स के चेहरे खिल गए।
संत तुलसी स्कूल मेें कक्षा एक से आठवीं तक में सबसे ज्यादा अंक लेकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल 99.2 प्रतिशत रहा।
प्रबंधक संत कुमार ने बच्चों को शाबासी दी। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त ने असफल बच्चों को और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सीताराम चंसौरिया, संतोष मसुरहा, सूरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
उधर, सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित समारोह मेें नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। व्यवस्थापक राम किशोर शिवहरे, बाल कल्याण समिति मंत्री महेद्र भटनागर, आदर्श बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय और रुद्र प्रताप मिश्रा ने भी बच्चों को पुरस्कृत किया।
प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी ने आभार जताया। संचालन आचार्य जितेंद्र कुमार ने किया।