फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पीएम किसान के लंबित मामलों का निस्तारण 31 तक

Tue, 13 Oct 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए जिले में 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

दो अक्तूबर से शुरू अभियान में पात्र किसानों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

उप कृषि निदेशक डॉ. एकेएस यादव ने बताया कि अभियान के तहत छूटे किसानों का भूलेख अंकन, लंबित ई-केवाईसी और बैंक खातों को एनपीसीआई से लिंक कराने के साथ आधार सीडिंग का काम किया जा रहा है। कृषि विभाग के कर्मचारी ग्रामवार लंबित प्रकरणों की सूची के आधार पर घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

समस्या के कारणों का पता लगाकर किसानों का डाटा भी अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने लंबित प्रकरणों का समय रहते निस्तारण कराएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें