बांदा। भीषण गर्मी शुरू होते ही पानी संकट गहराने लगा है। शहर के शंकर नगर के बाशिंदे एक माह से पानी संकट से जूझ रहे हैं। जल संस्थान अधिशासी अभियंता से शीघ्र जलापूर्ति की मांग की है।
सहायक अध्यापक राजेंद्र प्रसाद सहित विनोद कुमार, जागेश्वर प्रसाद, सियाराम चौरसिया आदि की अगुवाई में सांसद, विधायक व जिलाधिकारी और एक्सईएन को संबोधित ज्ञापन भेजा गया। मोहल्लावासियों ने कहा है कि पार्वती स्मारक गेट के अंदर लगभग 40 परिवार रहता है।
यहां 10 अप्रैल से जलापूर्ति ठप है। हैंडपंप व दूसरे घरों से इस्तेमाल के लिए पानी ढोना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पानी संकट से रोष पनप रहा है। करीब 20 मीटर दूर आजाद नगर पाइप लाइन से मोहल्ले की लाइन जोड़ने का अनुरोध किया है।
यह भी कहा कि कई बार जल संस्थान में शिकायत की गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। ज्ञापन देने वालों में अंजू, चंदा देवी, अनीता, सीमा, भगवती, किरन देवी भारती, तारा देवी, कमला देवी, राजकुमारी आदि महिलाएं भी शामिल रहीं।