Research student Rambabu awarded Water Heroes
- फोटो : BANDA
बांदा। जल संरक्षण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय पुरस्कृत और सम्मानित कर रहा है। जिले के अधांव गांव निवासी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रामबाबू तिवारी को जल शक्ति मंत्रालय ने वाटर हीरोज की उपाधि से सम्मानित किया है।
रामबाबू वर्ष 2011 से तालाब बचाओ अभियान चला रहे हैं। साथ ही गांव-गांव में पानी की चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रदेश स्तर की तीन यात्राएं निकाल चुके हैं।
तालाब पुनरुद्धार के साथ खेत में मेड़, मेड़ पर पेड़, हैंडपंप के पास रीचार्ज पिट, प्रकृति केंद्रित आश्रम का निर्माण करा रहे हैं। उन्हें जल शक्ति मंत्रालय ने सितंबर का वाटर हीरोज चुना है।