फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Sun, 27 Jan 2019 11:17 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
पुलिस लाइन परेड में झांसी की रानी की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

70वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और शिक्षण संस्थाओं सहित अन्य संगठनों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रभात फेरी निकाली गई। पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय गीतों की धूम रही।

विज्ञापन


अपने कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने ध्वज फहराकर अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। जेडीए प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, उप निदेशक भूपेंद्र सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह श्रीवास्तव, उमाशंकर तिवारी भी मौजूद रहे। डीआईजी एके राय ने अपने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। कलक्ट्रेट में डीएम हीरालाल ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर संदीप कुमार, प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा, रजनी गुप्ता भी मौजूद रहे। शायर और कवियों ने रचनाएं पेश कीं।
 
राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कालेज, महोखर में समाज कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार ने ध्वज फहराया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य लक्ष्मीशंकर जायसवाल ने की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेयी और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक अनीता जैन व प्रधानाचार्य अमित सिंह ने ध्वज फहराया। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रभातफेरी के बाद ध्वजारोहण हुआ। राजपूत कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक सोना प्रसाद राजपूत, डीआर पब्लिक इंटर कालेज में एपीओ ब्रह्ममूर्ति यादव, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन


बीए और बीकाम छात्रों के बीच क्रिकेट मैच हुआ। बीए की टीम विजेता बनी। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फादर सुसई रत्नम और सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में निदेशक नवल किशोर चौधरी ने ध्वज फहराया। खानकाह इंटर कालेज में प्रभात फेरी के बाद प्रबंधक मोहम्मद फारुक ने ध्वजारोहण किया। संत तुलसी पब्लिक स्कूल में सीताराम चंसौरिया ने ध्वज फहराया। प्रबंधक संत कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज मौजूद रहे। राजादेवी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में रामसेवक शिवहरे और प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह तथा विभागाध्यक्ष रवि कुमार चौरसिया ने ध्वजारोहण किया। एचएसएन शिक्षा निकेतन में प्रभात फेरी के बाद में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। इंदिरा राजन बाल निकेतन प्री-पेट्री स्कूल में प्रधानाचार्य किरण द्विवेदी और ब्रह्मानंद इंटर कालेज में प्रबंधक हरीशंकर सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया।

राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में प्रभात फेरी के बाद प्रधानाचार्य डा.शशि मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और शपथ दिलाई। संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य ने, जेएन कालेज में बीएड विभाग में विभागाध्यक्ष डा. ओमकार चौरसिया और आरएन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज (गंछा रोड) में प्रबंधक राजेश कुमार दुबे ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य अजय कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पीली कोठी स्थित कार्यालय में पूर्व सचिव डा. शरद चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। नेत्र शिविर में 34 रोगियों का नेत्र परीक्षण हुआ। जीजीआईसी बांदा में प्रधानाचार्य कुमारी बीना गुप्ता ने ध्वज फहराया। राजकीय पुस्तकालय में भी ध्वजारोहण और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने अनशन स्थल अशोक लाट में अध्यक्ष एएस नोमानी ने ध्वज फहराया। इकरा कान्वेंट न्यू मलका जूनियर हाईस्कूल, फात्मा गर्ल्स हाईस्कूल व इंटर कालेज आदि में भी झंडारोहण हुआ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारी में प्रधानाध्यापक पैसुनीराम भारतीय ने ध्वजारोहण किया। 
 
राजनीतिक दलों ने भी मनाया गणतंत्र दिवस 
राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने ध्वज फहराया। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने डीएम कालोनी स्थित कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी मौजूद रहे। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजित कुमार गुप्त, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, ममता, जगराम सिंह चौहान, संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां ने ध्वजारोहण किया। प्रमुख महासचिव दुर्गा प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। अटल सेना, विद्यार्थी परिषद ने रैली निकाली। संयोजक ऋषभ कुमार, मंडल अध्यक्ष सौरभ श्रीवास, जिलाध्यक्ष रोहित कुमार भी शामिल रहे। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजाबाबू सिंह (एडीजी) ने गणतंत्र दिवस की जिले वासियों को शुभकामनाएं भेजीं। 
 
कस्बों में भी गणतंत्र दिवस की धूम
बबेरू/नरैनी/अतर्रा/तिंदवारी। गणतंत्र दिवस कस्बों और गांवों में भी मनाया गया। बबेरू में बार एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष रणजीत सिंह ने ध्वज फहराया। सिविल जज जूनियर डिवीजन, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश सिंह यादव को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने ध्वज फहराया। अध्यक्ष विजय पाल सिंह व ईओ अमर बहादुर सिंह मौजूद रहे। जेपी शर्मा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा.अनिल कुमार सिंह ने ध्वज फहराया।

प्रबंधक राजेश अग्रहरि, अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, उप प्रबंधक राजाभइया सिंह भी मौजूद रहे। जीजीआईसी में प्रधानाचार्य तारा शर्मा, महर्षि गौतमबुद्ध महिला महाविद्यालय में डा. इंद्रप्रभा पटेल ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य डा. रुचि गुप्ता भी मौजूद रहीं। सिंगरौर आवासीय इंटर कालेज में प्रबंधक रामसेवक सिंह ने ध्वज फहराया। महर्षि कन्या इंटर कालेज में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने ध्वज फहराया। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, अजय पटेल और प्रबंधक प्रताप सिंह सचान व प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव मौजूद रहे।

तहसील में एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी, सीएचसी में अधीक्षक डा.अनवर, सुकदेव सिंह लवकुश पीजी कालेज में प्राचार्य नरेंद्र सिंह, मुनीम सिंह भारतीय एजूकेशन में अवनीश शुक्ला, ब्योजा कालेज में प्रधानाचार्य महेश कुशवाहा, विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य अनिल द्विवेदी, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक महेंद्र मिश्रा, मंगलीराम हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक बाबूलाल यादव, स्व. गया प्रसाद महाविद्यालय में प्रबंधक रामकिशोर सिंह, प्राथमिक विद्यालय पांडियन पुरवा में समाजसेवी जगमोहन पांडेय ने ध्वजारोहण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लुकतरा भाग-एक में बच्चों ने महापुरुषों का वेशधारण कर रैली निकाली। प्रधानाध्यापक श्यामबाबू भी मौजूद रहे।

नरैनी में नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष ओममणि वर्मा ने तहसील कार्यालय में तहसीलदार राजीव निगम, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक रवींद्र तिवारी, क्षेत्र पंचायत में ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, सीएचसी में अधीक्षक डा. बीएस राजपूत, बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी शिवऔतार ने ध्वज फहराया। राजकुमार इंटर कालेज, विवेकानंद इंटर कालेज, बेथेल मिशन इंटर कालेज, दीनदयाल इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर, एमके मेमोरियल आदि स्कूलों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए।  

अतर्रा में तहसील में एसडीएम सौरभ शुक्ला ने ध्वज फहराया। तहसीलदार सुशील सिंह, नायब तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी मौजूद रहे। सिविल न्यायालय में न्यायाधीश सर्वेश कुमार, अधिवक्ता संघ कार्यालय में अध्यक्ष अरविंद पांडेय, शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल फादर फ्रेडी, विपणन कार्यालय में एएमओ समीर शुक्ला, थाना में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमेश द्विवेदी, तुलसी फ्लावर गार्डन स्कूल में प्रधानाचार्य जुगुल सोनी, लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल में अमर द्विवेदी, विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य कमलेश द्विवेदी, हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. विनोद त्रिपाठी, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, पीजी कॉलेज में प्रबंधक कर्ण सिंह, प्राचार्य अभिलाष श्रीवास्तव, स्वर्गीय चंद्रशेखर पांडेय महाविद्यालय में प्रबंधक अखिलेश पांडेय व प्राचार्य राममिलन द्विवेदी, सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रधानाचार्य दिनेश गौतम, तथागत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य केके अम्मा ने ध्वजारोहण किया। 

तिंदवारी में जीजीआईसी में प्रधानाचार्य गीता मिश्रा, एसएन इण्टर कॉलेज में डॉ.भानुप्रताप सिंह सिसौदिया, शिवदर्शन पीजी कॉलेज में प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह, रामेश्वर प्रसाद कॉलेज, पचनेही में प्रबंधक प्रभाकर अवस्थी, एसडी गर्ल्स हाईस्कूल में प्रधानाचार्य राधा शिवहरे, राजकीय हाईस्कूल, गुगौली में प्रधानाचार्य नीलम वर्मा, बीएन गुप्ता इंटरनेशनल स्कूल में डॉ. योगेंद्रनाथ गुप्ता, महाराणा प्रताप बालिका कॉलेज में प्रधानाचार्य मनीषा सिंह, प्राथमिक विद्यालय, नरी में शिक्षक संघ अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। दक्षिणी सहकारी समिति में सचिव कुंवर राजेन्द्र सिंह, बेंदा ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रधान संघ उपाध्यक्ष हेमलता सिंह, पपरेंदा में सचिव विनोद कुमार झा, खरेई में सचिव मोहम्मद नईम, पिपरगवां में पुष्पा प्रियदर्शिनी, गोधनी में मंडल अध्यक्ष रमेश पांडेय व दिनेश कुमार, जसईपुर में प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने ध्वजारोहण किया। बेंदा ग्राम पंचायत कार्यालय में पुरस्कार वितरण में प्रधान हेमलता सिंह ने स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह भी मौज्ूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें