नरैनी (बांदा) । दुष्कर्म के मामले पर पीड़िता के ससुर बैंक अधिकारी ससुर व पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि आठ जनवरी की रात 11 बजे करीब उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर घर में मौजूद अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की थी। सात माह तक उसने यह बात छिपा कर रखी। ससुरालियों की ओर से उसे घर वापस न बुलाने पर उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
उधर, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुर, पति, सास और दो ननदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।