फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गोशलाओं के बजाय सड़कों पर घूम रहे अन्ना मवेशी

Thu, 06 Jul 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़कों पर झुंड के झुंड में घूम रहे अन्ना मवेशी राहगीरों के लिए हादसे का सबब बन रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार उन्हें गोशालाओं में संरक्षित करने में लापरवाही बरत रहे हैं। डीएम के आदेश भी बेअसर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद की गई गोशालाएं बंद हैं। इसमें रखे गये मवेशी छोड़ दिए गए हैं। इससे यह अन्ना मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं। दूसरी ओर किसान भी अन्ना मवेशियों की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें रतजगा कर फसलें बचानी पड़ रही हैं। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने टीम के साथ बांदा से नरैनी भ्रमण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गोवंश रात में सड़कों पर बैठे और घूमते नजर आए।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि गोशालाएं बंद होने के कारण अन्ना गोवंश की ये हालत है। बताया कि आये दिन लगभग 10 से 15 गोवंश दुर्घटना में मर जाते हैं। बताया जिला प्रशासन से मामले काे संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें