फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने में 46 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेतों में पराली जलाने पर अपनाए गए एनजीटी और सरकार के सख्त रुख के बाद जनपद में पराली जलाने वालों की शामत आ गई है। बीती रात सोमवार को अभियान चलाकर राजस्व और कृषि विभाग ने जनपद के विभिन्न थानों में 46 किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने कहा है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। इससे किसानों में हड़कंप है।
विज्ञापन

एनजीटी और शासन के निर्देश पर डीएम हीरा लाल ने भी किसानों को पराली जलाने से परहेज को कहा था। इसके बावजूद जनपद में कई गांवों में पराली जलाने की घटनाएं हुईं। सोमवार की रात कृषि और राजस्व विभाग तथा अन्य ग्रामीणों और किसानों की तहरीरों पर जनपद के विभिन्न थानों में 46 किसानों के विरुद्ध धारा 278, 290 व 291 आईपीसी और वायु प्रदूषण एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। सबसे ज्यादा 32 रिपोर्ट देहात कोतवाली में क्षेत्रीय किसानों के विरुद्ध दर्ज हुई है। इनके अलावा बबेरू कोतवाली में 10 और तिंदवारी में चार रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर अभी और रिपोर्ट दर्ज होंगी। पराली जलाने वालों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। उधर, उप कृषि निदेशक एके सिंह ने कहा कि पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है। प्रदूषण होता है। ऐसा करने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई करके जुर्माना वसूला जाएगा।
इन किसानों पर हुई एफआईआर
देहात कोतवाली : राजेंद्र सिंह, मूलचंद्र, रामकरन, जगदीश सिंह, बच्छराज (सभी निवासी फतपुरवा)। रामबहादुर, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र, भीम सिंह, कुंवर सिंह, राजाराम और अभय सिंह (सभी निवासी बड़ेहा) तथा शिवप्रसाद (सैमरा)। इन सबकी एफआईआर लेखपाल राजेंद्र सिंह (करबई) की तहरीर पर हुई है। इनके अलावा शिवप्यारी सिंह पत्नी रामचरन सिंह, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सुखदेव, भुल्ली यादव (निवासी जारी गांव)। इनकी एफआईआर राजस्व निरीक्षक रामलखन सिंह ने कराई है। हिजामुद्दीन, मुजामुद्दीन व नियाज अली, रजा हुसैन उर्फ जुबैर अहमद और कादिर अली (सभी निवासी करबई)। इनकी रिपोर्ट लेखपाल राजेंद्र सिंह की तहरीर पर हुई है। रणविजय सिंह व उत्तम सिंह, विदुर सिंह व कुलदीप उर्फ दीपक सिंह, राम सिंह, मान सिंह व भीषम सिंह, रामकुमार सिंह, रामप्रताप सिंह, रामस्वरूप सिंह (निवासी सभी जौरही गांव)। इनकी रिपोर्ट लेखपाल कमलेश कुमार द्विवेदी (गुरेह) की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली : एसडीएम महेंद्र प्रताप व कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार के निरीक्षण में पराली जलाने के 10 मामले सामने आने पर यहां एफआईआर हुई है। कृषि अधिकारी ने कोतवाली में रामखिलावन व चंद्रशेखर (उमरहनी), छत्रपाल (अमरइया पुरवा), अजय कुमार व सुंदर (बेर्रांव), चौधरी कुशवाहा, शिवाकांत व शिवकुमार (अंडौली) आदि शामिल हैं।
तिंदवारी : राजस्व निरीक्षक होरीलाल की तहरीर पर धौंसड़ गांव निवासी रामनरेश, ओमप्रकाश, बासदेव सिंह, प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर ग्राम प्रधान आरबी पटेल का कहना है कि पराली जलाने वाले काफी लोग हैं लेकिन सिर्फ चार की ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना में रामनरेश के खिलाफ लेखपाल विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें