बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य उसके फुफेरे भाई व आठ अज्ञात पर सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने सीओ को शिकायती पत्र देकर गुहर लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि 30 अगस्त को दोपहर ढाई बजे दोपहर वार्ड-28 के जिला पंचायत सदस्य बिसंडा निवासी कमलेश साहू अपने फुफेरे भाई बाघा निवासी दीपक के साथ बोलेरो में आया और उसे जबरन बोलेरो में बैठाने का प्रयास किया। बोलेरो में आठ लोग अज्ञात भी बैठे थे।
उसने विरोध किया तो उन्होंने अभद्रता कर अश्लील हरकत की। सीओ के आदेश पर कोतवाली में जिला पंचायत सदस्य और उसके फुफेरे भाई समेत आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू ने बताया कि यह मामला झूठा और निराधार है। उसे इस मामले में जबरन फंसाया जा रहा है।