फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आभूषण से भरा बैग चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Jan 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बस से फतेहपुर जाते समय बस से गायब हुए सोने-जेवरात से भरे बैग के मामले में कोतवाली नगर में छह दिन बाद अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मढि़यानाका मोहल्ला निवासी विजय कुमार सोनी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह सोने चांदी का व्यवसायी हैं। वह 21 जनवरी को सुबह घर से सोने के बने आभूषण की डिलीवरी करने बस से फतेहपुर जा रहे थे। उसके बगल में एक व्यक्ति मंकी कैप पहनकर बैठा था। मुरवल के पास उस व्यक्ति ने अपना रुमाल निकालकर झटका, इससे उन्हें नींद आ गई।
विज्ञापन

बबेरू से दो किलोमीटर पहले उनकी आंख खुली तो बैग की बेल्ट कंधे में लगी थी, लेकिन आभूषण से भरा बैग तथा बगल में बैठा संदिग्ध व्यक्ति गायब था। तहरीर के आधार अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें