फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पांचवीं का छात्र यमुना में डूबा

Sat, 27 Jan 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलांं (बांदा)। शुक्रवार को यमुना में डूबे पांचवीं के छात्र का पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश के लिए 15 सदस्यीय एनडीआरएफ ने शनिवार को दोपहर तीन बजे से टीम ने सर्च अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सानू (10) पुत्र स्व. बृजेंद्र निषाद शुक्रवार को दोपहर में अपनी मां गोमती व दादी के साथ रोज की तरह यमुना किनारे स्थित खेत पर हरियाली तोड़ने गया था। वहां शौच की बात कहकर वह यमुना नदी किनारे चला गया। काफी देर बाद तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने नदी किनारे सानू की चप्पल पड़ी देख और फिसलन का निशान बना देख अंदाजा लगाया कि सानू नदी में गिर गया है।
परिजनों ने ग्रामीणों को जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छोटी-बड़ी नाव से तलाश शुरू कराई। कई बार जाल भी डाला गया, लेकिन बच्चा नहीं मिला। मौके पर थानाध्यक्ष संदीप पटेल, लेखपाल व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शनिवार को सुबह से फिर तलाश की गई। चाचा गंगादीन निषाद यमुना नदी में तलाश करने के लिए उतरे। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से बालक की तलाश की गई।
विज्ञापन

चाचा गंगादीन ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम दोपहर तीन बजे आ गई है। फिलहाल बालक का पता नहीं चल सका है। सानू प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें