बांदा जिले के नरैनी कोतवाली में जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी रफीक सहित 11 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रतिबंध के बावजूद करतल क्षेत्र में पोस्टर-बैनर के साथ जुलूस निकालने पर केस दर्ज हुआ है। मतदान के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार पर रोक थी। इसके बावजूद प्रत्याशी ने लाव-लश्कर के साथ जुलूस निकाला। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने एफआईआर दर्ज कराई है।