फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुत्री की आत्महत्या पर होने वाले पति व सास ससुर के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। युवती की आत्महत्या मामले में पिता ने होने वाले दामाद, ससुर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 28 सितंबर को युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी रमेश चंद्र गर्ग की पुत्री प्रिया गर्ग ने अपने होने वाले ससुराल वालों मोबाइल फोन पर धमकाने और अधिक दहेज देने का दबाव बनाने के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक साल पहले मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के बृजपुर थाना के जमुनिहा गांव में शादी तय की थी।
इसमें आठ लाख रुपये दहेज देना तय हुआ था। चार माह पहले होने वाला दामाद जितेंद्र प्रसाद व उसकी मां घर आए थे, लड़की को उपहार दिए थे।
आरोप लगाया कि बीते दो माह से होना वाला दामाद और सास मोबाइल फोन पर मैसेज व बात कर दहेज में दो लाख रुपये की और मांग कर रहे थे।
बताया कि 26 सितंबर को आरोपी जितेंद्र प्रसाद ने पुत्री से फोन पर बात कर शादी तोड़ने और उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। तब से उसकी पुत्री परेशान रहती थी।
विज्ञापन

इसी तनाव के कारण उसने 28 सितंबर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। कोतवाली प्रभारी ने मनोज कुमार शुक्ला ने आरोपी संतराम द्विवेदी, लीला द्विवेदी और जितेंद्र प्रसाद के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें