रेलवे स्टेशन में व्यापारियों के सामान की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। त्योहारी सीजन में अवैध तरीके से ट्रेनों में सामान भेजा जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर राजेश कुमार की टीम ने स्टेशन पर छापा मारा। टीम संदिग्ध 20 नग बरामद किए। इसमें करीब 3.50 लाख का सामान बताया जा रहा है। टीम यह जानने की कोशिश में जुटी है कि ये सामान कि सका और और कहां ले जाया जा रहा था। छापेमारी से हड़कंप मच गया।
दीपावली को देखते हुए बड़ी संख्या में व्यापारी अवैध रूप से ट्रेन से सामान भेज रहे हैं। अवैध रूप से सामान भेजने की जानकारी मिलने पर ज्वाइंट कमिश्नर ने दल बल के साथ छापेमारी की। ट्रेन से आने वाले सामान को चेक किया। 20 नग सामान संदिग्ध पाए जाने पर उसे कार्यालय ले गए। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि बसों में विभाग की कड़ी नजर होने से अब व्यापारी नंबर-दो का सामान ट्रेनों से ला रहे है।
संदिग्ध सामान मिलने पर व्यापारी का पता लगाया जा रहा है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह सामान किसका है। सही जानकारी मिलने पर व्यापारी को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। टीम में अपर कमिश्नर सत्यव्रत उपाध्याय, वाणिज्य कर अधिकारी सुनील कुमार ओझा, मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल रामबहोरी शर्मा आदि शामिल रहे।