फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किराये पर रह रहे बीए के छात्र की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
फाेटो 2- मृतक शिवम गुप्ता। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। किराये के कमरे में रहकर बीए की पढ़ाई करने आए छात्र की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पड़ोसी किरायेदारों ने देखा तो जानकारी हो सकी। उनकी सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी कल्लू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनके पुत्र शिवम गुप्ता (22) ने बांदा के राजा देवी डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह बांदा के कालूकुआं स्थित शंकर नगर मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। बीते आठ सितंबर को वह गांव से बांदा आया था। रविवार को सुबह उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई।
जानकारी होने पर उसे लेकर वह जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां गीता ने बताया कि सुबह सात बजे उन्होंने फोन किया था, लेकिन बेटे का फाेन भी नहीं उठा था। पड़ोसी ने बताया कि सुबह के वक्त वह अपने कमरे के बाहर टहलता हुआ दिखा था।
विज्ञापन

मामले में पिता ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। पिता चाय की गुमटी लगाते हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि अस्पताल से जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें