फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दोपहर में बस चलाने से इन्कार, रोका तो छुट्टी पर चले गए चालक-कंडक्टर

Wed, 27 May 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 04 खुले में बस स्टैंड में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी का असर अब परिवहन निगम की बसों के संचालन पर भी दिखाई देने लगा है। नौतपा के दौरान अत्यधिक तापमान के चलते कंडक्टर और ड्राइवर बड़ी संख्या में बीमार पड़ रहे हैं। इसके चलते बाकी स्टाफ ने भी दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बसों को चलाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे खासताैर पर दोपहर में बसों के संचालन का भट्ठा बैठ गया है।
विज्ञापन




अत्यधिक गर्मी और रिकॉर्डतोड़ तापमान ने परिवहन कर्मचारियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कई चालक और परिचालक गर्मी के कारण बीमार हो गए हैं, कुछ बिना सूचना के ही अनुपस्थित हैं। इन परिस्थितियों के कारण बसों के नियमित परिचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों ने अधिकारियों से मांग की है कि भीषण गर्मी में तपती बसों को चलाने के बजाय दोपहर की सेवाओं को तीन बजे के बाद संचालित किया जाए। हालांकि, अधिकारी इस मांग पर सहमत नहीं हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने छुट्टी ले ली है।

बांदा डिपो में ही करीब 50 से अधिक कंडक्टर और ड्राइवर बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। जिन्हें विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। इस स्थिति को देखते हुए एआरएम ने परिचालन में किसी भी बड़े व्यवधान को रोकने के लिए बसों के फेरों में कुछ बदलाव किए हैं। हालांकि प्रबंधन की ओर से इसे कम लोड फैक्टर, यानी यात्रियों की संख्या में कमी बताया जा रहा है। उनका कहना है कि सहालग समाप्त होने और गर्मी के कारण यात्री कम निकल रहे हैं।
विज्ञापन




.............

चित्रकूटधाम मंडल में बसों की संख्या और प्रभावित सेवाएं



चित्रकूटधाम मंडल में कुल 485 बसें संचालित हैं। इनमें से लगभग 100 बसें दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच कानपुर, लखनऊ और दिल्ली सहित अन्य मार्गों पर चलती हैं। यही वह समय है जब गर्मी का प्रकोप सबसे अधिक होता है और कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।

...............



विभिन्न डिपो में अनुपस्थित और छुट्टी पर गए कर्मचारी

डिपो अनुपस्थित कंडक्टर अनुपस्थित ड्राइवर छुट्टी पर कंडक्टर छुट्टी पर ड्राइवर



बांदा 23 19 12 11

महोबा 22 11 10 11



हमीरपुर 11 11 10 09

राठ 10 09 10 09



वर्जन

कोरोना काल में मानव सेवा का रिकॉर्ड कायम करने वाले चालक-परिचालक गर्मी से नहीं डरते। जो कर्मचारी स्वयं की समस्याओं के चलते अवकाश पर गए होंगे, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। वहीं, जो कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




-रामलवट, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, चित्रकूटधाम मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें