बांदा। भागवत प्रसाद क्रिकेट अकादमी में शुक्रवार को अभ्यास मैच में रेड इलेवन और ब्लू इलेवन के बीच मैच खेला गया। अब्दुल्ला की शानदार बैटिंग की मदद से रेड इलेवन ने मैच तीन विकेट से जीत लिया।
अकादमी के खेल मैदान में शनिवार को 40 ओवर के मैच में ब्लू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। अयांश ने 38, उर्मलेश ने 21 तथा शिवा ने 24 रन की पारी खेली। रेड इलेवन के निखिल यादव ने सात विकेट लेकर टीम को सस्ते में समेट दिया। हिमांशु सिंह ने दो व दिव्यांशु ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रेड इलेवेन ने 29 ओवर में तीन विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। बैट्समैन अब्दुल्ला ने 52, आलेख ने 19, सचिन नॉट आउट रहते 22 रन बनाए। ब्लू इलेवन के गेंदबाज पंकज पासवान ने तीन विकेट, हामिद और तालिब ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर कोच सलमान आदि मौजूद रहे। (संवाद)