बीपी यादव फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन रविवार को आरसीबी क्लब ने जेके क्लब को 37 रनों से हराया।
पहली पारी में आरसीबी क्लब टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 15 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। मैन आफ द मैच रहे शालू ने नौ चौके और एक छक्के साथ 51 रन बनाए। सुरेंद्र थापा ने आठ गेंदों पर 32 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जेके क्लब टीम के सभी खिलाड़ी सिर्फ 141 रन ही बना सके। मन्नू ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए। इसके पूर्व राष्ट्रगान के बाद फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल यादव व सचिव सुनील यादव ने दोनों टीमों को परिचय लेने की रस्म के साथ मैच की शुरुआत कराई।
विजेता टीम को वरिष्ठ कबड्डी कोच बाबा फरीद अहमद ने ट्राफी और प्रमाण पत्र दिए। अंपायरिंग कमलेश राजपूत और रेहान खान ने की। कामेंट्री दुर्गेश भदौरिया, महेश व दीपक श्रीवास्तव और स्कोरिंग ऋषभ श्रीवास्तव व दीपेंद्र ने की। मैच संयोजक कमल सिंह सहित प्रदीप गुप्ता, मोहम्म अहमद, बच्चा सिंह, वीरेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।