फोटो 24- रविशंकर दास। संवाद
नरैनी। नौगवां गांव स्थित अखाड़ा शीतल दास गद्दी में पूर्व महंत मोहनदास के महाप्रयाण के बाद गुरुवार को नए महंत की नियुक्ति के लिए बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसमें रविशंकर दास को नया महंत घोषित किया गया। बैठक का नेतृत्व महंत कपिलदास ने किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की राय भी ली। अखाड़े के पूर्व महंत मोहनदास का 20 फरवरी को महाप्रयाण हो गया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में ही रविशंकर दास को उत्तराधिकारी घोषित किया था। इसी के आधार पर बैठक में अखाड़े की परंपरा और संत समाज की सहमति से उन्हें विधिवत महंत पद सौंपा गया। बैठक में मनमोहन प्रसाद, देवेंद्र कुमार, केदार प्रसाद, दयाराम, रामकिशोर, लालाराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। (संवाद)